मेरठ: बेटियां फाउंडेशन ने नगर निगम परिसर सूरजकुंड मेरठ में महेन्द्रा फाइनेंस की ओर से ड्राइवर्स के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि सभी ड्राइवर्स आर्थिक रूप से साक्षर हो सके जिससे परिवार व स्वम को सुरक्षित कर सके। एन आई आई टी फाउंडेशन से कुलदीप व अनिल प्रसाद जी ने पैसे की बचत की बारीकियों से बताया जो जरूरत पड़ने पर हमारे काम आ सके व कोई भी परिस्थिति हो तो हम स्वयं को मजबूत कर सके। बेटियां फाउंडेशन से काउंसलर मीनू बाना व कुसुम मित्तल ने वित्तीय साक्षरता के साथ बच्चों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया व अर्चना ने सहयोग किया जिसमें करण, अंकित, विपिन, विकास, सोनू, आकाश आदि ने महेन्द्रा फाइनेंस का शुक्रिया अदा किया कि उनके वित्तीय योजना कार्यक्रम से आज उन्हें पहली बार कुछ जानकारी उपलब्ध हुई।
