हरदोई: विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कछौना पत्सेनी की अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव ने बताया शौचालयों की अहमियत और स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाने के लिये दुनिया भर में 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है । दुनिया की कुल आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा, यानि लगभग 25 प्रतिशत आबादी को बुनियादी सुविधाएँ हासिल नहीं हैं. विश्व शौचालय दिवस के तहत, खुले में शौच करने के चलन या मजबूरी को ख़त्म करने, महिलाओं व लड़कियों और नाज़ुक परिस्थितियों में रहने को मजबूर लोगों की विशेष आवश्यकताओं का ख़ास ध्यान रखने का आहवान किया गया है ।



आज विश्व शौचालय दिवस के मौके पर नगर पंचायत में स्थित सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण भी अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया और केयर टेकर को शौचालयों को नियमित रूप से साफ एवम स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर लिपिक जे बी सिंह, रामजी, संतोष, विवेक मिश्रा, सिराज, शिवम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
