अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने प्रतिष्ठान से प्रतिबंधित थर्माकोल आदि जब्त कर लगाया जुर्माना, नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

हरदोई: नगर पंचायत कछौना पतसेनी के ठाकुरगंज, इमलीपुर, तिलक नगर आदि वार्डों, व्यावसायिक क्षेत्रों, आवासीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों का गुरुवार को अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान शौचालयों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, नालियों और खाली प्लाटों में पड़े कूड़े साफ कराने के लिए निर्देशित किया गया, फॉगिंग और एन्टी लार्वा के छिड़काव के लिए रोस्टर का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव ने लिपिक और पंचायत कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्माकोल आदि के विरुद्ध अभियान चलाया ।

जिसमें एक प्रतिष्ठान से प्रतिबंधित थर्माकोल आदि जब्त किया गया और 500 का जुर्माना भी किया व समस्त व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a comment