अयोध्या(वासुदेव): सिद्धपीठ करतलिया मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर देर रात तुलसी विवाह का शुभव्य आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महन्त रामदास महराज ने किया।
कार्यक्रम देर शाम से मध्यरात्रि तक जारी है। देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर यह परम्परागत तुलसी विवाह विधि विधानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान दिल्ली की शशि किरण व गीतिका रही। उनके द्वारा ही तुलसी विवाह का आयोजन कराया गया।
इस दौरान प्रतीकात्मक रूप में जितने भी शादी की रस्में होती हैं। वह सब संपन्न पंडित व पुरोहित के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरा मंदिर ही शादी के माहौल में रंगा हुआ हो, कोई घरआती था तो कोई बराती था, और शादी की हर रस्म प्रतीकात्मक रूप से संपन्न कराई गई। देर रात कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया। गीत संगीत व नृत्य का भी आयोजन हुआ व उनका बाराती लोगों का स्वागत सम्मान भी महंत रामदास जी महाराज द्वारा किया गया।
