सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वी जयंती पर ईओ रेणुका यादव ने सभी लोग से राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की अपील की !
हरदोई (कछौना) : भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की आज 146वी जयंती नगर पंचायत कछौना पत्सेनी में धूम-धाम के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई!
इस पावन अवसर पर नगर पंचायत कछौना पत्सेनी की अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा नगर के कंजडपुरवा/नटपुरवा में जाकर वहां के लोगो के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा लोगो को पेड़ भी वितरित किए गए और उन्हें बताया कि हम सभी को स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की !
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, लिपिक जे बी सिंह, अनीता, हेमा, माया, मीरा आदि एवम नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।



