पुलिस ने 60 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पिसावां (सीतापुर) पुलिस ने अवैध शराब अभियान के तहत तीन लोगो को गिरफ्तार कर 60 लीटर अबैध कच्ची शराब बरामद किया।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि कुतुबनगर चौकी प्रभारी एस के सिंह कांस्टेवल राहुल कुमार कांस्टेवल सौरभ कुमार ने कैथोलिया क्षेत्र मे शुक्रवार की सुबह गस्त के दौरान तीन लोग अवैध शराब छिपा कर बिक्री के लिये ले जा रहे थे संदिग्ध देख पुलिस ने आरोपियों को रोंक कर तलाशी ली तो कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब बरामद हुई उन्होंने बताया अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपियों मे कैथोललिया गांव के निवासी कैलाश पुत्र घुरई,पिंकू पुत्र रामलोटन ,तथा रामकोट थाना क्षेत्र के भटपुरिया ग्रांट गांव निवासी बबलू पुत्र कमलेश के रूप मे हुई उन्होंने बताया तीनो आरोपियो पर अवैध शराब अधिनियम की धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment