अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव मेला 1 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 6 नवम्बर के मध्य सम्पन्न होगा। भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम 2 नवम्बर 2021 को रामकथा पार्क नयाघाट में मुख्य मंच के कार्यक्रम में भजन, यक्षगान, उठो अहिल्या नाट्य प्रस्तुति प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जायेगी।
इसी प्रकार 2 नवम्बर को भरतकुण्ड, गुप्तारघाट, बड़ी देवकाली, बिड़ला धर्मशाला, हनुमानगढ़ी, रामजानकी मंदिर साहबगंज, जालपा मंदिर, साकेत महाविद्यालय, राजसदन, तुलसी उद्यान, कनक भवन, दशरथ महल में कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दिनांक 3 नवम्बर 2021 को रामकथा पार्क में श्रीराम राज्याभिषेक रामलीला श्रीराम रामलीला यक्षगान में कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी तरह भरतकुण्ड, गुप्तारघाट, बड़ी देवकाली, बिड़ला धर्मशाला, हनुमानगढ़ी, रामजानकी मंदिर साहबगंज, जालपा मंदिर, साकेत महाविद्यालय, राजसदन, तुलसी उद्यान, कनक भवन व दशरथ महल में कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुति देंगे।
रिपोर्ट- वासुदेव यादव
