हरदोई: आज नगर पंचायत कछौना कार्यालय पर कर्मचारियों के साथ अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा मासिक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जलमूल्य, गृहकर, प्रकाश और सफाई व्यवस्था आदि के संबध में जानकारी प्राप्त की गई। दीपावली पर्व से पूर्व खराब समस्त स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के निर्देश संबंधित कर्मचारी को दिए। अधिशासी अधिकारी द्वारा रोस्टर के अनुसार नियमित रुप से सैनेटाइजेशन एवम एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं जानें के दिशा निर्देश दिए गए । इसके अतरिक्त निर्धारित मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली हेतु आदेश प्रदान किए गए। बैठक में लिपिक जे बी सिंह, गौरव, मुन्नूलाल मिश्र, रामनरेश, सिराज, लल्लन, रामकुमार, सिराज, शिव रतन, शिवम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
