सीतापुर: प्रोजेक्ट वाश माय आईज के अंतर्गत जीएलआरए इंडिया (जर्मन लेप्रोसी एंड टीबी रिलीफ एसोसिएशन) द्वारा गांव गांव जाकर स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता बैठक व स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता रथ के माध्यम से गांव गांव जाकर स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है इसी क्रम में ग्राम भगौतीपुर व बेदौरा ब्लॉक परसेंडी में स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता बैठक की गई जिसमें जीएलआरए टीम से काउंसलर प्रतिभा मिश्रा ने कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए आपस में कम से कम 2 गज की दूरी, मास्क या साफ कपड़े से मुंह व नाक को ढक कर रखना व 18 वर्ष के ऊपर उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर चर्चा किया काउंसलर आदित्य प्रकाश दीक्षित ने स्वयं की व अपने आसपास के क्षेत्रों की व हैंड पंप के आसपास साफ-सफाई रखने तथा घर से निकलने वाले कचरे को ढक्कन दार डिब्बे में डालने आदि पर चर्चा किया काउंसलर सुरभि गुप्ता व आशा बहू ने डायरिया , मलेरिया, टाइफाइड आदि बीमारियों के लक्षण व बचाव हेतु विस्तृत चर्चा किया मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करने व किसी व्यक्ति को हाथी पाव/ फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, टीबी रोग आदि के लक्षण दिखाई दे उसको तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच व उपचार पर जोर दिया गया I
