सीतापुर: आज बार एसोसिएशन सीतापुर द्वारा गत वर्षों की भॉति चतुर्थ कैरम (डबल्स) व शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश की अनुपस्थिति में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री संजय कुमार, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार वर्मा व षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश श्री आबिद शमीम के करकमलों द्वारा बार एसोसिएशन सीतापुर के प्रागण में फीटा कॉट कर शुभारम्भ किया गया।
जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बृज मोहन नाथ ड़ीगर, मो0 शाहित हुसैन सिद्दीकी, श्री राम गोपाल अवस्थी, शिव दत्त शुक्ल, श्री राजेश मेहरोत्रा, श्री अरविन्द मसलदान, बार अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी, महासचिव संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजीर अहमद, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार भट्ट, ज्येष्ठ उपाध्यक्ष विवेक शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य राम प्रताप सिंह, सदाशिव त्रिवेदी, अविनाश वर्मा, अमित शुक्ल, पूर्व सचिव इशरत अली खॉ, श्री दिनेश कुमार सिंह मौर्य, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन रस्तोगी, श्री अरबिन्द मोहन मिश्र, श्री मुकुल मिश्र, कार्यक्रम संयोज मोहित श्रीवास्तव, गोविन्द मिश्र, भरत सिन्हा, रोहित मेहरोत्रा, श्रीराम रस्तोगी, सन्दीप सिन्हा, शिवलेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, विजय गुप्ता, फहीम खॉ, अक्षय सहाय, राजवंत सिंह, रत्नेश द्विवेदी, लखपति सिंह, सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। आज शतरंज के प्रथम उद्घाटन मैच में अभय प्रताप सिंह ने प्रेम रतन कटियार को 2-0 से मात दी, तथा द्वितीय मैच में कपिल भार्गव ने मिथिलेश कुमार वर्मा को 2-0 से शिकस्त दी, तथा कैरम (डबल्स) के प्रथम मैच में शकील अहमद व गिरीश चन्द्र मिश्र ने कमलेश कुमार व धीरज कुमार श्रीवास्तव को 31-6 से हराया तथा दूसरे मैच में विजय कुमार गुप्ता व मो0 सलीम ने विजय कुमार राय व अखिलेश मिश्र को 30-01 से हराया। प्रतियोगिता मे दिनांक 26.10.2021 को कैरम (डबल्स) का एक मैच शकील अहमद व गिरीश चन्द्र मिश्र बनाम विशाल सक्सेना व अविनाश वर्मा के मध्य व शतरंज के चार मैच अभय प्रताप सिंह बनाम अक्षय सहाय, राम प्रताप सिंह बनाम कपिल भार्गव, नलिनी रंजन सक्सेना बनाम शैलेन्द्र सिंह व दीपक तिवारी बनाम अबरार हुसैन के मध्य खेला जायेगा।
