अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस परिषद की बैठक कर लिया गया निर्णय न्याय नही मिला तो 15 नवम्बर से निकालेगे लोकतन्त्र बचाओ, पत्रकार बचाओ यात्रा – सिद्धार्थ
सीतापुर – अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस परिषद की बैठक विकास भवन सीतापुर के सामने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन मनोज निगम प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया जिसके मुख्य अतिथि परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ रहे।
उपस्थित पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ का आये दिन गला घोट दिया जाता है क्येकि कलम के सिपाही निस्वार्थ भाव से समाज को शासन प्रशासन की आवाज जन जन तक और जन-जन की आवाज शासन प्रशासन तक पहुचाकर लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ के दायित्वो को निर्वह करते है परन्तु कभी कभी हमारे कलम के सिपाही समाचार कवरेज करते करते वीरगति को प्राप्ति हो जाते है। उन सभी वीरगति प्राप्ति करने वाले पत्रकारो को नमन करते हुए कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाते है और पत्रकारो पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका शोषण किया जाता है और इतना ही नही उनके साथ अभद्रता और यहां तक उनके जान के दुशमन बन जाते है पुलिस मुकदमा लिखने के बजाये अपराधियो की कतपुतली बनकर पत्रकार का उत्पीडन करने में पूरा सहयोग करते है जिसका जीता जागता उद्धारण दलित पत्रकार सुनीता गौतम के साथ गुण्डो ने जान लेवा हमला करते हुए अभद्रता की पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया जब इसकी शिकायत शासन प्रशासन से की तब थाना रामपुर मथुरा की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया परन्तु आज 15 दिन गुजर जाने के बाद भी अपराधियो को गिरफतार करने के बजाये उनको संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे लगता है कि लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ खतरे में है। जिसे कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। इतना ही नही जनपद सीतापुर में आये दिन पत्रकरो के साथ उत्पीडन की घटनाये बढ़ती जा रही है और पुलिस अभद्रता और भष्ट्राचार करने वालो को सरंक्षण दे रही है। उदाहरण के तौर पर थाना कमलापुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हर्दीपुरवा में निर्माण हो रहे पंचायत भवन में पीली ईटे एवं घटिया निर्माण हो रहा था जिसका कवरेज करने के उपरान्त वर्जन लेने के लिए जब मयूरेश राय ग्राम विकास अधिकारी से पूछा तो आग बबूल होते हुए पत्रकार पंक्षी देवी को अपमानजनक शब्दो का प्रयोग करते हुए अभद्रता की जिसकी शिकायत थाना कमलापुर में दिया थाना कमलापुर की पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीडित पत्रकार को ही धमकी देकर थाने से भगा दिया जो लोकतन्त्र का अपमान और पत्रकारिता का हनन है जिसे कतई बर्दास्त नही किया जायेगा । आदेश तिवारी, मनोज कुमार निगम, रामअनुज मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, सुनीता गौतम, पंक्षी देवी, निर्दोष तिवारी, ममता तिवारी , रजनी राज लक्ष्मीकान्त बाजपेई ने एक स्वर मे कहा थाना कमलापुर की पुलिस पंक्षी देवी का मुकदमा दर्ज कर भष्ट्र ग्राम विकास अधिकारी मयूरेश को गिरफतार नही किया गया और पीडित सुनीता गौतम के नामजद अभियुक्तो को गिरफतार जेल नही भेजा गया तो आगामी 15 नवम्बर को विकास भवन के सामने एकत्रित होकर लोकतन्त्र बचाओं पत्रकार बचाओ रथ यात्रा पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों से निकाला जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
