अयोध्या के व्यापारी इस बार दीपावली नही मनाएंगे

अयोध्या। गुरुवार की रात्रि राजद्वार पार्क में भाजपा सरकार में सड़क चौड़ीकरण से उजड़ रहे गरीब व्यापारियो की एक बैठक में रोजी-रोटी जाने के डर से अयोध्या के समस्त व्यापारी एक राय होकर अपनी स्वेच्छा से दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया।


इस बैठक में व्यापारी नेता विपिन राय ने कहा व्यापारियो का एक प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल महोदया से मिलकर रोजी-रोटी बचाने की गुजारिश करना चाहिए। जबकि शक्ति जायसवाल ने कहा मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सुप्रीम कोर्ट को सभी व्यापारी अपनी पीड़ा का एक एक पत्र रजिस्ट्री करेगे या मेल करना चाहिए। अयोध्या नगरी से कम से कम एक हजार पत्र रजिस्ट्री होना चाहिए। जिससे सीजेआई इस गम्भीर मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर हम लोगो को राहत दिलवा सके।


बृज किशोर पाडेय ने कहा व्यापारियो/किरायेदारों एवं मकान मालिको के बीच मुवाअजा पहले प्रशासन 40% – 60%का बता रहा था। लेकिन अब प्रशासन व्यापारीयो/किरायेदारों को मुवाअजा देने से मना करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


राम चन्दर यादव ने कहा प्रशासन पहले हम उजड़ रहे व्यापारीयो को बसाने कार्य योजना बनाये। उसके बाद ही चौड़ीकरण करे। अनूप मोदनवाल ने अपनी पीड़ा का स्लोगन लिखा तख्ती प्रत्येक दुकानो पर लगाने की सलाह दिया। व्यापारी नेता नंद कुमार नंदू ने कहा कि भाजपा सरकार हम सभी गरीब व्यापारियों को अयोध्या से उजाड़ रही है। लेकिन कहीं रहने की व्यवस्था नहीं की है और ना ही सही मुआवजा दे रही है। अतः सभी व्यापारी संकल्प लेते हैं कि दीपावली हम सब नहीं मनाएंगे। जब तक कि हमें न्याय नहीं मिल जाता।
बैठक की अध्यक्षता नन्द कुमार गुप्ता एवं संचालन शैलेंद्र मोदनवाल ने किया।बैठक मे प्रमुख रूप से नन्द कुमार गुप्ता, शक्ति जायसवाल, विपिन राय,बृज किशोर पाडेय, राम चन्दर यादव, अनिल मोदनवाल, रक्कू यादव, अनूप मोदनवाल, राम नरेश बच्चा,श्यामू श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

Leave a comment