लखीमपुर खीरी: क्षेत्रीय चीनी मिल अजबापुर ने जिले में सबसे पहले किसानों को गन्ना भुगतान किया था वही दूसरी ओर इस बार चीनी मिल अपने पेराई सीजन का शुभारम्भ 22 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जिले में सबसे पहले करने जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को सत्र 2021 – 22 हेतु इंडेंट का पूजन किया गया जिसमें इकाई प्रमुख श्री पंकज सिंह विभागाध्यक्ष गन्ना श्री विवेक तिवारी इंजीनियरिंग हेड श्री एच एन मिश्रा प्रोसेस हेड श्री ओम शंकर शुक्ला डिस्टलरी हेड श्री अजय कपूर कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर तिरुमलाई रीजनल हेड श्री अतिउल्लाह सिद्दीकी श्री रमेश चंद्र चौधरी श्री अनिल चौहान, गेट इंचार्ज सूर्य प्रकाश मिश्र सहित चीनी मिल के समस्त क्षेत्रीय अधिकारी गन्ना की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
