पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया फ्लैग मार्च

पिसावां (सीतापुर) लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों सहित ग्रामीण क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों में भारी पुलिस बल तथा सीआईएसएफ बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया एक माह पश्चात लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है जिसको लेकर वुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को देखा गया साथ ही गांव में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च थाने से शुरू होकर पिसावां कस्बे के विभन्न मार्गो तथा कुतुबनागर, आर्सेनी,बजीर नगर,साहबनगर,निरहन, गुरसंडा, बरहमाऊ कला,बरगावां,आदि।

गांवो में भी निकला गया इस अवसर पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि आप सभी लोग स्वतन्त्र होकर मतदान करें किसी के दबाव व प्रलोभन तथा बहकावे में आकर मतदान न करे आप सभी से अपील है कि अराजक तत्व किसी भी प्रकार से कोई भ्रांति व झूठी अफवाह फैलाने की कोसिस न करे यदि कोई अराजक तत्व किसी को भी दिखाई दे तुरंत डायल 100 या सीयूजी नम्बर 9454404258 पर फोन करके जानकारी दे सकते है।

वीडियो – पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया फ्लैग मार्च

फ्लेग मार्च में सीआईएसए जवानों तथा स्थानीय पुलिस में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह,चौकी इंचार्ज एस के सिंह,एस आई अश्मित भारती,एस आई मुकुट सिंह,उमराव सिंह,एस आई तन्वेदर सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा!

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment