सीतापुर: आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम एवं जनपद के समस्त नगर निकायो में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1500 लाभार्थियो के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल संवाद एवं चाभी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीतापुर तथा परियोजना अधिकारी सीतापुर अपने समय स्टाफ़ के साथ उपस्थित रहे। सीतापुर नगर निकाय के 150 लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
लाभार्थियों ने आवास मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि हर व्यक्ति का सपना अपने पक्के आशियानें का होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत लोगो का यह सपना पूरा हुआ। बगैर किसी भेदभाव के योजना का लाभ दिया गया है। लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इस योजना से अनेक बेघरों को घर मिल गये।
