लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया शोक सभा

मौन धारण कर शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी: लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों के ऊपर गाड़ी दौड़ा कर 4 किसानों की हत्या करने की घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को वाराणसी जिलाधिकारी के पोर्टिको में अधिवक्ता जन वाराणसी के नेतृत्व में शोक सभा कर सरकार की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जताई और केंद्रीय मंत्री के बेटे एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी को सौंपा ।


बता दें की दो दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे थे । जहां केंद्र सरकार द्वारा बीते साल पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक समूह कार्यक्रम में आए नेताओं से मिलकर विरोध जताने पहुँचा था जहां पर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसानों के ऊपर गाड़ी दौड़ा कर 4 किसानों की निर्मम हत्या कर दिया था । जिसके विरोध में वाराणसी जनपद के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता जंग वाराणसी के बैनर तले जिलाधिकारी वाराणसी के पोर्टिको में शोक सभा का आयोजन कर मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही अपना विरोध दर्ज कराया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नागेन्द्र कुमार यादव ने जहां प्रदेश सरकार का कार्यशैली पर सवाल उठाया तो वहीं सरकार की नियत को कटघरे में खड़ा करते हुए घटना में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग किया तो प्रेम प्रकाश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार से तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग किए । कार्यक्रम में अधिवक्ता राम रेणु चंदन, विश्राम यादव, सुरेंद्र चरन, विकास नारयान चतुर्वेदी, राम दुलार आदि ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद यादव, रविशंकर पटेल सीता देवी, गीता देवी लालता प्रसाद समेत दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Leave a comment