सीएमओ कार्यालय में मनाई गई गांधी जी की 152वीं जयंती

सीतापुर: आज महात्मा गांधी जी की 152वी जयंती पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सीतापुर के भवन पर ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया l जिसके उपरांत महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला ।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर पी के सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र शाही, डॉक्टर के बी गौतम समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए महान विभूतियों को नमन किए।

Leave a comment