कानपुर: आज कानपुर कैंप कार्यालय बुंदेलखंड विकास दल में दल के संस्थापक एवं महासचिव शिव नारायण वरिष्ठ अधिवक्ता का आगमन हुआ. इस मौके पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चंदेल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया l
इस अवसर पर आयोजित बैठक में संस्थापक खरे ने पुनः पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को दोहराया और आगामी विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी करने पर जोर दिया. दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण चंदेल ने सभी कार्यकर्ताओ को सदस्य्ता अभियान तेज़ करने को कहा और संघठन मजबूत करने पर भी ध्यान देने की बात कही, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र दिये गये है और नए पदाधिकारियो की लिस्ट जल्द ही प्रकाशित की जाएगी. बैठक में तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी सदस्यों ने संस्थापक के नगर आगमन पर आभार प्रकट किया l
