मुख्यमंत्री योगी ने सीतापुर में 484.41 करोड़ रुपए लागत की कुल 167 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ।

सीतापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी महाविद्यालय सिधौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रू0 484.41 करोड़ की कुल 167 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नैमिषारण्य की पावन भूमि को नमन करते हुये कहा कि जनपद सीतापुर में नैमिषारण्य हजारों वर्षों की विरासत को संजोये हुये है, जब दुनिया अंधकार में जी रही थी तब यहां 88 हजार ऋषियों ने तप कर ज्ञान का प्रकाश को सभी ओर प्रसारित किया।

उन्होंने कहा कि जनपद सीतापुर में योजनाओं से अत्यधिक लोग लाभान्वित हुये हैं। लगभग सवा दो लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है तथा 05 लाख से अधिक परिवारों को उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है, जो कि देश में सर्वाधिक है। प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा पहुंचाना तथा सभी का विकास करने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रों तक पहुंच रहा है। कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिये भी व्यापक प्रबंध किये गये तथा पर्व त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये। बीमारियों से निपटने के लिये व्यापक चिकित्सा सुविधाओं के प्रबंध किये गये हैं। निःशुल्क राशन वितरण का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया।

विकास कार्याे को धरातल पर देखा जा रहा है पहले की सरकारों में अन्धेरे से उ0प्र0 की जनता परेशान थी लेकिन अब प्रदेश में भयमुक्त शासन और निर्बाध विद्युत की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम है और वह भयमुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रही है। पहले प्रदेश भ्रष्टाचार के लिये जाना जाता था। हमने दबंगईयों को चेतावनी दी है कि जो सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति करते है, गरीबों, कमजोरो को सताते है उनको ऐसी सजा दी गई है कि सात पीढ़ियां भी थक जायेगी लेकिन भुगतान नही कर पायेगीं। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। भय मुक्त महौल में सभी त्यौहार मनाये जा रहे हैं तथा आस्था को सुरक्षा एवं सम्मान देने का कार्य भी प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। जनधन, वृद्धा, निरश्रित, दिव्यांग पेंशन की राशि सीधा लाभार्थी के खातें मे भेजी जा रही है विचौलियो से मुक्ति मिली है, कोरोना काल में मुफ्त राशन मुहैया कराने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार लोक कल्याणकारी के रूप मे कार्य रही है।

उन्होंने कहा कि सभी विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहें, जिससे जनपद सीतापुर में सुख व समृद्धि के मार्ग प्रशस्त हो रहे है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रू0 का कर्ज सरकार द्वारा माफ किया गया है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रू0 वार्षिक किसानों के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से खाते मे भेजी जा रही है। महिलाओं, गरीबो, मजदूरों, शोषित को बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ग्राम म पंचायतों मे ग्राम सचिवालय की स्थापना कर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कम्प्यूटर सहायक, बैंक सखी की भर्ती कर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ अन्य योजनाओं के फीडिंग का कार्य ग्राम स्तर पर किया जायेगा। जनपद सीतापुर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्री राम मन्दिर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार के द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यूपी में सुरक्षा का माहौल है और विगत साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई भी दंगा नही हुआ।

उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चलकर देश की आर्थिक ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में 4.50 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। आज जितनी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है, उसका गुणवत्तापूर्ण समय से कार्य पूर्ण कराने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया कि गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ वांछित लोगों को मिला हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार गरीबों एवं असहाय लोगों के हितों के लिये दिन-रात बिना रूके, बिना थके, बिना डिगे, बिना झुके निरन्तर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अचिन मेहरोत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा सागर, विधायक बिसवां महेंद्र सिंह यादव, लहरपुर विधायक सुनील वर्मा, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डा0 लाल जी प्रसाद निर्मल, विधायक मलिहाबाद श्रीमती जय देवी कौशल, सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजनमानस मौजूद रहे।

Leave a comment