खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार उद्योग स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

सीतापुर: जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के कार्यरत/नवीन खाद्य प्रसंस्करण आधारित इकाईयों की स्थापना कराने की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनान्तर्गत (पीएम एफएमई) योजना प्रारम्भ की जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर सर्वप्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। निजी उद्योग स्थापित किये जायेंगे जिनके लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा चयनित स्टेट लेवल टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एस.एल.टी.आई.) एवं विभागीय संस्थानों पर संचालित कराये जायेंगे। उक्त प्रशिक्षण के सेक्टर फल एवं सब्जी प्रसंस्करण अवधि 03 दिवसीय (25) घण्टे, बेकरी एवं कन्फैक्शनरी उत्पाद अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे), दुग्ध प्रसंस्करण अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे), वसा एवं तेल प्रसंस्करण अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे), लघु वनोत्पाद अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे), मसाला प्रसंस्करण अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे), अनाज प्रसंस्करण अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे), मत्स्य, सी-फूड, प्रसंस्करण अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे), मांस एवं कुक्कुट प्रसंस्करण अवधि 3 दिवसीय (25घण्टे) निर्धारित हैं। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी उद्योगों की स्थापना/उन्नयन करने हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत इच्छुक लाभार्थियों के डी.पी.आर. तैयार कराने तथा उद्योग लगाने में सहयोग किया जायेगा जिसमें पूंजीगत लागत का 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम् राशि 10.00 लाख प्राप्त कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त प्रशिक्षण प्रापत करने हेतु विभाग की वेबसाइट http://applyonline.upfoodprocessing.in@ पर 15 दिन के अन्दर ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कृपया उक्त लिंक पर क्लिक करते हुए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave a comment