सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, सीतापुर जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह ने जिलाधिकारी के जरिये सी0एम0 को भेजा ज्ञापन पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धान की खरीद इस वर्ष 1 नवम्बर से शासन द्वारा प्रस्तावित किये जाने की बात कही है माह अक्टूबर से धान की खरीद चालू करायी जाए जिससे समस्त किसान भाईयो को अपनी-अपनी फसल को बेचने मे कोई दिक्कत न हो सकें। दिये गये ज्ञापन मे कहा गया कि बारिश के चलते फसलो का बहुत भारी मात्रा में नुकसान हुआ है जिसका मुआवजा हम किसानो को दिलाया जाए इस मौके पर वीरेश कुमार शुक्ला, सतनाम सिंह, पवन कुमार बाजपेई, कौशल त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, आदि लोगो ने एक श्वर में कहा कि समस्याओं का निराकरण करके निजात दिलायी जाए।
