प्रथम आगमन पर जिला प्रभारी का हुआ स्वागत
सीतापुर। जिले का प्रभारी नियुक्त होने के बाद मंगलवार को प्रदेश मंत्री माननीय त्रयंबक त्रिपाठी का जनपद में आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उन्हांने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व भाजपा विधायकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर सभी माननीय विधायक सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, लहरपुर विधायक सुनील वर्मा, बिसवां विधायक महेंद्र यादव, हरगांव विधायक सुरेश राही, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता मौजूद रहे। सर्व प्रथम माननीय त्रयंबक त्रिपाठी का सभी विधायकों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री माननीय त्रयंबक त्रिपाठी ने सभी विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पहले युवाओं को भाजपा की नीति से अवगत कराएं ताकि युवा शक्ति का पूरा समर्थन भाजपा को मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि युवा जोश के साथ माननीय त्रयंबक त्रिपाठी का नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में अबकी बार नौ की नौ सीटें भाजपा के खातें में आएंगी। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश मंत्री माननीय त्रयंबक त्रिपाठी जी ने बैठक की और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है, इसके लिए नए मतदाताओं में जोश भरने का काम भी करना है। किसी मतदाता को कोई भी समस्या हो उसके लिए कार्यकर्ता तत्पर मौजूद रहें और उसकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला महामंत्री रोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, जया सिंह, इंदू सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन प्रभा पांडेय, सुधाकर शुक्ला, भाजयुमो जिला संयोजक अनूप विश्वकर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र, नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह शिल्पी आदि मौजूद रहे।
