सीतापुर: 20 सितंबर किसान आन्दोलन के अगुआकार राकेश टिकैत के सीतापुर आगमन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं! किसान सभा के लिए जगह चिन्हीकरण को लेकर, संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी व जिला प्रशासन के बीच चर्चा हुई, और यह निर्णय लिया गया कि शहर से बाहर, नवीन चौक बाई पास चौराहे पर स्थित गौशाला मैदान पर आयोजन किया जाए! शहरी आबादी से बाहर मैदान का क्षेत्रफल, और वाहन खड़ा करने की उचित व्यवस्था से द्रष्टिगत,गौशाला मैदान को कार्यक्रम स्थल की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई!
संयुक्त किसान मोर्चा प्रभारी पिंदर सिंह “सिद्धू” ने कहा कि सभी किसान भाइयों के साथ मजदूर और बेरोजगार साथियों को कार्यक्रम की सफलता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा!
समाजसेवी ऋचा सिंह ने कहा किसानों और गरीबों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का समय आ चुका है! हम सभी को अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा! किसान नेता गुरुपाल सिंह ने कार्यक्रम की सफलता हेतु साथियों का आवाह्न करते हुए सभी किसान साथियों से दस बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने कि अनुरोध किया! किसान नेत्री अल्पना सिंह ने महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया, और कहा कि अपने हकों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने की जरूरत है! जिसमें महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी! संयुक्त मोर्चा सदस्य शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के लिए नासूर बन चुके इस किसान आन्दोलन की अनदेखी भाजपा को बहुत मंहगी पड़ेगी! उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि,सीतापुर सहित पड़ोसी जनपदों से किसान,मजदूर और बेरोजगार साथी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं !
