डेंगू से बचाव हेतु लोगों को जागरूक कर रही अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव

हरदोई: वर्तमान समय में वायरल बुखार, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से अपने पांव पसार रहे हैं। जिसको देखते हुए नगर पंचायत कछौना पटसेनी की अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा डेंगू से बचाव हेतु मुख्य मार्गो एवम वार्डो में पम्पलेट का वितरण किया गया तथा लोगो से अपील की गई कि सभी लोग अपने घरों में और आस पास साफ सफाई रखें तथा बुखार आदि होने पर अपने नजदीकी सामूदायिक स्वास्थ केंद्र कछौना में दिखाए l

अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव के दिशा निर्देश पर नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम रोस्टर के अनुसार वार्ड वार आमजनमानस में जागरूकता का संदेश भी दे रही है। इसके अलावा एंटी लार्वा का छिड़काव भी निरन्तर किया जा रहा है, वहीं लोगों को गंदगी, कचरा, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग व बिक्री पर कई दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। नगर पंचायत कछौना पतसेनी में कई भवन स्वामियों ने सार्वजनिक स्थल पर लगे पौधों के पास मौरंग व सीमेंट का ढेर लगा रखे हैं, उनके खिलाफ नोटिस जारी की गई। वहीं नाला में कूड़ा फेंकने वालों को भी नोटिसें जारी की गईं जिससे नाला चोक होने पर जल निकासी की समस्या खड़ी हो जाती है। कई भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, वह लोग मलबा सड़क पर डाल देते हैं जिससे आवागमन बाधित होता है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कई मोहल्लों में लोगों ने अपने पशुओं का गोबर व कूड़े के ढेर लगा रखे हैं जिससे गंदगी व बदबू से लोगों का जीना दुश्वार है, इन लोगों की सूची तैयार कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l

अधिशाषी अधिकारी रेणुका यादव ने नगर को साफ- सुथरा रखने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। थोड़ी सी सजगता से गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। अपने घर के आसपास तथा घर के अंदर पानी जमा न होने दें। टायरों, गमलों, मिट्टी के बर्तन, फ्रीज की ट्रे आदि में पानी इकट्ठा न होने दें। संक्रामक बीमारियों को लेकर जागरूकता संदेश फैलाने को स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत की टीम सक्रिय रूप से सभी वार्डों में पहुंच रही है।

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी रेणुका यादव, एलटी विकास सिंह, लिपिक जेबी सिंह, संतोष कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी व नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

Leave a comment