भाजपा सरकार बनने के बाद जटिल से जटिल समस्याएं हल हुई : अचिन मेहरोत्रा

सीतापुर: भाजपा नगर दो के कार्यकर्ताओं द्धारा स्थानीय तरीनपुर कैंप कार्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा भाजपा सरकार बनने के बाद जटिल से जटिल समस्याएं हल हुई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा भाजपा की सरकार बने इसके लिए अभी से जुट जाएं। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ से मिलकर उनके बूथ को मजबूत करें ।

अंत में नगर दो की अध्यक्ष महिला मोर्च ममता डोडेजा व पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री अशोक राठौर व महेंद्र बंगाली को मनोनीत करने पर जिला अध्यक्ष व मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ भेट व माल्यापर्ण करके स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, महामंत्री विश्राम राठौर, मंत्री जया सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह, आकाश राय, अशोक राठौर, महेंद्र बंगाली, संदीप अवस्थी, रामबाबू श्रीवास्तव, अनीत मिश्रा, अनुराग दीक्षित, शशिकांती तिवारी, शशी सिंह, विजय शुक्ला, अनिल निषाद, पंकज यादव, आशुतोष दीक्षित, सत्यम त्रिवेदी, श्याम लाल कनौजिया, ऋषभ त्रिवेदी, राकेश गुप्ता पिकू, गुड्डू शुक्ला, श्री कृष्ण मिश्र, मनीष पाडेय, राजबहादुर सिंह, प्रियंका वर्मा, संगीता राजवंशी, अमित कनोजिया, दिनेश त्रिवेदी, लालता शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a comment