सीतापुर/लहरपुर: नगर के वार्ड नं 18 लोखरियापुर कटरा नई आबादी सभासद मो० राजू के द्वारा वार्ड वासियों को कोविड टीकाकरण कराने को जागरूक कर रहे हैं। इससे लोग टीकाकरण कराने को आगे रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, एवं वार्ड सभासद के संयुक्त तत्वावधान में कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया।
कैंप में आने वालों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। कैंप का आरंभ वार्ड सभासद मो० राजू के द्वारा किया गया। कैंप में 18 से 45 आयु वर्ग वाले लोग टीका लगवाने पहुंचे। सुबह से शाम तक चले कार्यक्रम में 172 लोगों ने टीका लगवाया।
कैंप मे वार्ड के ही संभ्रांत नागरिक हाफ़िज़ मो० इफ्तिखार, पूर्व सभासद दिन मोहम्मद, हसमत अली, आफताब आलम, मो० अहमद आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्ट- हाशिम अंसारी
