सीतापुर: महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 01 सितम्बर को तहसील सदर के सभागार में होगा आयोजित

सीतापुर: जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल 01 सितम्बर दिन-बुधवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे तहसील सदर के सभागार में महिला उत्पीड़न एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु जनसुनवाई करेंगी। इसके साथ ही महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा| यदि किसी महिला को कोई शिकायत है तो वह महिला अपनी शिकायत तहसील सदर के सभागार में उपस्थित होकर दर्ज करा सकती है।

Leave a comment