पुरानी पेंशन बहाली को लेकर s-4के शिष्ट मंडल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा ज्ञापन

S-4 का शिष्ट मंडल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला, OPS को पार्टी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

लखनऊ:  संयुक्त संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश का एक शिष्ट मंडल महासचिव आर के निगम के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आवास पर भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं शिष्ट मंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली का वादा याद दिलाया ऒर इस महत्वपूर्ण मांग को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय घोषणा पत्र में शामिल किए जाने हेतु ” ज्ञापन” सौंपा।

शिष्ट मंडल में PSPSA के प्रदेश अध्य्क्ष एव (S-4) के संयुंक्त संयोजक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह ,सह संयोजक आर के वर्मा एवं PSPSA के महामंत्री एव S-4 के सह संयोजक, आशुतोष मिश्र शामिल थे।

Leave a comment