चंद्रा बेकर्स के केक में निकले कीड़े, आईजीआरएस पर हुई शिकायत

सीतापुर। जहां एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से पूरा विश्व त्रस्त है, लोग बाहर की खाने वाली चीजों से परहेज कर रहें हैं। ज्यादातर लोग सड़क किनारे लगे ठेलों से कुछ भी लेने से कतराते हैं। वही चीजें खाना पसंद करते है जो किसी रेस्टोरेंट या होटल से आई हो लेकिन अ बवह लोग सतर्क हो जाएं क्योंकि प्रतिष्ठित संस्थानों से भी भूल हो सकती है, जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ा सकता है।

शहर के एक प्रतिष्ठित बेकर्स से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें उनके केक में कीडे़ निकले हैं। मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई है। शिकायत सं. 40015421046436 के मुताबिक एक कार्यक्रम में च्रंद्रा बेकरी के केक का वितरण किया गया था, जैसे ही उसे खाया गया उसमें कीडे़ निकले जिससे यह लगता है कि ये काफी पुराना रख कर बेंचा जा रहा है। अगर ऐसे ही खाद्य पदार्थ की खराब चीजे बिकेंगी तो बीमारियां बढे़ंगी और बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। जिसके बाद खाद्य विभाग ने नमूना ले लिया है। चंद्रा बेकरी के जिम्मेदार देवेंद्र निगम ने गलती को मानते हुए बताया कि यह मानवीय भूल हो सकती है। कोई भी अपने प्रतिष्ठान का नाम खराब नहीं करना चाहता है। फिलहाल नमूना लिया गया है। शिकायतकर्ता से माफी भी मांगी गई है।

केक में कीडे़ मिलने की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मिली है। चंद्र बेकर्स पर एसएफओ रवींद्र वर्मा को भेजकर नमूना अधिग्रहण किया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।’ – अरविंद यादव, अभिहित अधिकारी।

Leave a comment