लखनऊ: दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग (मण्डल आयोग) के अध्यक्ष रहे विंदेश्वरी प्रसाद मण्डल जी (पूर्व मुख्यमंत्री-बिहार) की जयंती का कार्यक्रम 24 अगस्त 2021 को लखनऊ के माया बैंक्वेट हाल,हंस खेड़ा, पारा में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित है।
वीपी मण्डल जी की जयंती पर “जातिवार जनगड़ना व संगठन की आवश्यकता” विषय पर विचार-विमर्श होगा जिसकी अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी माननीय हरिराम सिंह यादव जी करेंगे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में माननीय पूर्व एमएलसी शयमसुन्दर सिंह यादव जी व माननीय राजबहादुर सिंह यादव जी- पूर्व अपर महाधिवक्ता उपस्थित रहेंगे।
यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव जी के संयोजकत्व में आयोजित उक्त मण्डल जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजक अनुज यादव(एडवोकेट),जगन्नाथ यादव,देवेश सिंह यादव,राजेश अहीर एवं कृष्णेन्द्र यादव आदि महत्वपूर्ण रूप में सक्रिय हैं।आइये मिलते हैं।
