भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई युवा संकल्प तिरंगा यात्रा
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में भा.ज.पा युवा मोर्चा द्वारा युवा संकल्प तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो जिला संयोजक अनूप विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में मुख्यरुप से क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो गुरजीत सिंह, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सोमी शर्मा मौजूद रहे। यात्रा मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम से शुरु होकर लालबाग चैराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में हजारों की तादात में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। जिन्होने भारत माता की जय नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि भाजपा ने युवाओं के लिए हमेशा रोजगार के नए आयाम खोले हैं। भाजपा सदैव युवाओं की हितैशी रही है। क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो गुरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा देश के युवाओं की प्रगति के लिए ही कार्यशील रहते हैं, कोरोनाकाल के बावजूद भी युवाओं को रोजगार मिलता रहा। भाजपा युवाओं के लिए हमेशा समर्पित रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग भाजपा को विजय श्री दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस यात्रा में जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ,अनूप विश्वकर्मा , सोमी शर्मा, जया सिंह, कंचन पांडे, ममता डोडेजा, अजय मिश्र दया, अभिषेक मिश्रा ,मृदुल मिश्रा, शुभम पांडेय, प्रखर रस्तोगी ,योगेश मिश्रा ,विवेक विश्वकर्मा ,सत्यम सिंह ,उत्तम पांडे ,अमन विक्रम सिंह ,राजन गुप्ता, राजन शुक्ला ,मुकेश मिश्रा ,पियूष मौर्या ,प्रतीक पांडे ,विशाल निगम ,राजा शुक्ला आदि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
