लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ के संगोष्ठी सदन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
इस अवसर पर पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइन आवासीय परिसर के बच्चों, प्रशिक्षणाधीन महिला आरक्षियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता ठाकुर धर्मपत्नी श्री डीके ठाकुर (पुलिस आयुक्त लखनऊ), पुलिस कमिश्नर कमिश्नरेट लखनऊ वामा सारथी की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ l
इस अवसर पर तनु मोर्डिया धर्मपत्नी श्री पीयूष मोर्डिया, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, मनु सिंह धर्मपत्नी श्री अनूप कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त विभूति खंड, पुलिस आयुक्त श्रीमती शालिनी व प्रतिसार निरीक्षक प्रथम व प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन श्री विजय अग्निहोत्री, निरीक्षक वायरलेस द्वारा किया गया l
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को श्रीमती श्वेता ठाकुर द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l


