सीतापुर: परिवहन आयुक्त धीरज साहू द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन परिवहन कार्यालय, खैराबाद में किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) माला बाजपेयी ने बताया कि 01 अगस्त से 31 दिसम्बर 2021 तक सप्ताहवार कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि शासन की मंशा है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रमो का आयोजन किया जाये।
एआरटीओ (प्रशासन) उपस्थित लोगो को महिला सम्मान की शपथ दिलाते हुए कहा कि आज देश में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ हुई है। कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) डा0 उदित नारायण ने कहा कि सड़क सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है महिलाएं घर के पुरूषो को यातायात नियमो के प्रति प्रेरित करें जिस तरह आप महिलाएं करवाचौथ का वृत रख पति की दीर्घायु की कामना करती है रक्षाबन्धन में भाई को राखी बांधती है ठीक वैसे ही हेलमेट, सीटबेल्ट के प्रति उन्हे प्रेरित कर सड़क हादसो से बचाये। कार्यक्रम में प्रधान सहायक नीरज निगम, प्रधान सहायक अयोध्या प्रसाद मौर्या, लेखाकार अनूप पाण्डेय, व0स0 सुदीप आर्या, अनामिका विश्वकर्मा, शैलेन्द्र दीक्षित, प्रामिश मिश्रा, संतोष, संजय, रामप्रसाद के अतिरिक्त ट्रांसपोटर व ऑपरेटर उपस्थित रहे।

