सीतापुर: आज भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के बैनर तले खुदरा खाद बीज व कीटनाशक व्यापारी गण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी सीतापुर से मिलकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा तथा जायज मांगों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी।
आज भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के बैनर तले एग्रो व्यापारी प्रतिनिधि सभा ने व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में जिला कृषि अधिकारी सीतापुर को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसके अंतर्गत खाद कम्पनियों तथा होल सेलरों की मिली भगत से 50 से 60 रुपये प्रति बोरी पर माल की शार्टेज दिखाकर वसूल जाता है, जिसके चलते खुदरा व्यापारी शासन की मंशा के अनुरूप मूल्य पर किसान को आपूर्ति नहीं कर पाते इस पर कार्यवाही हो।
इस दौरान भाकयू ( राष्ट्र शाक्ति) राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा विभाग के जिला कार्यालय के भृष्ट अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर हफ्ता वसूली की जा रही है वह बन्द हो, रजिस्ट्रेशन, अथॉरिटी आदि की फीडिंग पर मोटी रकम की वसूली तत्काल बन्द हो आदि समस्याएं प्रमुख रहीं तत्काल मांगे न पूरी होने पर यूनियन करेगा बड़ा आंदोलन तथा जनपद के सभी कृषि व्यापारी उपस्थित हुए इस अवसर पर रणधीर सिंह संधू, अध्यक्ष एग्रो व्यापारी प्रतिनिधि सभा, अभिषेक वर्मा, विपनेश दीक्षित शिवा शुक्ला तरसेम बावा, हरिकरण शर्मा अनंत यादव राजेश यादव आदि पदाधिकारी व जनपद के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे l
