सीतापुर: शुक्रवार को परिवहन आयुक्त धीरज शाहू द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन परिवहन कार्यालय, खैराबाद में किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) माला बाजपेयी ने बताया कि 01 अगस्त से 31 दिसम्बर 2021 तक सप्ताहवार कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि शासन की मंशा है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिला सुरक्षा एवं कल्याण हेतु संचालित शासना की योजनाओ का प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित करने वाली कहानियो का प्रचार-प्रसार, बैनर, पोस्टर, स्टीकर, हैण्डबिल द्वारा प्रचार व एन0जी0ओ0 के माध्यम से बसों में महिला यात्रियों के प्रति सम्मान व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया जायेगा। उन्होने बताया कि महिला सुरक्षा के प्रति शासन प्रतिबध है। कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) डा0 उदित नारायण ने कहा कि आज देश की बेटियां विश्व में भारत का डंका बजा रही है। बेटे/बेटियों में किसी भी प्रकार का भेद-भाव न करें। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषो से कदम मिलाकर चल रही है।
कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा महिला सम्मान व सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी साथ ही ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने एआरटीओ कार्यालय आयी सिधौली डायल 112 में तैनात महिला आरक्षी रश्मि व राखी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान सहायक नीरज निगम, प्रधान सहायक अयोध्या प्रसाद मौर्या, लेखाकार अनूप पाण्डेय, व0स0 सुदीप आर्या, अनामिका विश्वकर्मा, शैलेन्द्र दीक्षित, प्रामिश मिश्रा, संतोष, संजय, रामप्रसाद के अतिरिक्त ट्रांसपोटर व ऑपरेटर उपस्थित रहे।

