होली मे रंग डालने के विवाद को लेकर दूसरे दिन दो पक्षो मे जम कर चले लाठी डंडे

पिसावां (सीतापुर) होली मे रंग डालने के विवाद को लेकर दूसरे दिन दो पक्षो मे जम कर चली लाठी डंडे मे एक पक्ष से आठ दूसरे से चार लोग घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस को ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बहादुर नगर गांव मे के निवासी अमर सिंह के पक्ष के लोग शिया राम के पक्ष के लोगों पर शुक्रवार को होली पर्व पर रंग डालने गया था इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसको लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडो से एक दूसरे पर हमला कर दिया जमकर चली लाठी डंडे मे चार महिला सहित ग्यारह लोग घायल हो गये जिसमे अमर सिंह,मिरूतू ,राजेश,लक्ष्मी,सीमा शिया राम ,सालिक राम ,अल्का व पूनम घायल हो गयी एक पक्ष से दूसरे पक्ष से एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवायी की जायेगी।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment