पिसावां (सीतापुर) फंदे से लटकी मिली विवाहिता पति पर दहेज मे मोटरसाइकिल न मिलने पर मार पीट कर लटकाने का आरोप मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खजुन्ना गांव निवासी मोहन लाल पुत्र गिरजा की पत्नी अमित कुमारी उम्र 20 वर्ष साडी के फंदे से कमरे के कुण्डे से शव लटका हुआ मिला जिसकी सूचना परिवार के लोगों ने विवाहित के मायके पक्ष को दी हरियांवां थाना क्षेत्र के बिराकपुर निवासी रमेश पुत्र बंधा लाल ने थाने पर तहरीर देकर विवाहिता के पति पर आरोप लगाया कि पुत्री की शादी 12 फरवरी 18 को हुई थी शादी मे दामाद ने मोटरसाइकिल की मांग की थी जिसकी मांग पूरी नहीं हो सकी जिसको लेकर पुत्री को आये दिन मारपीट किया करता था पुत्री ने फोन के माध्यम से मार डालने की बात भी बतायी थी तथा शुक्रवार की शाम पुत्री को मारपीट कर लटका दिया तथा घर से भाग भाग गया
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति पर दहेज हत्या के आरोप की धाराओं मे केस दर्ज कर शव को पीएम के लिये भेज दिया गया तथा पति की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
