अयोध्या। छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी रहे सपा नेताओं का नयाघाट हाईवे निकट सूर्या पैलेस अयोध्या में बुधवार को स्वागत सम्मान का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ट सपा नेता लड्डूलाल यादव ने कहा कि समाज मे बदलाव की क्रांति छात्र नेता ही लाते है। छात्र संघ नेतागिरी की प्रथम सीढ़ी है। भाजपा सरकार छात्र संघ, छात्र, किसान व युवा विरोधी है। इसको सत्ता से हटाना होगा। छात्रों युवाओ किसानों की हितैषी मात्र सपा है। 2022 में हम सब संकल्प लेते है कि अखिलेश यादव को यूपी का सीएम बनाएंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि छात्र संघ के पूर्व उपा सपा नेता पारस नाथ यादव ने कहा कि छात्र संघ व छात्रों की हितैषी वाली सरकार मात्र सपा है। अतः सपा की सब सरकार बनाने हेतु जुट जावे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजक वरिष्ट छात्र नेता दीपक यादव ‘राधे’ ने आये अतिथियों का स्वागत समम्मान किया व सभी के प्रति आभार ज्ञापित किये।
कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय सचिव सपा पारसनाथ यादव, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सपा नेता लड्डूलाल यादव, मो. सोहेल प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, कृष्ण प्रताप सिंह प्रदेश सचिव, राजू यादव प्रदेश सचिव, शिवांशु तिवारी महानगर अध्यक्ष, राजेश वर्मा छात्रसभा जिलाध्यक्ष, अंकित वर्मा अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष छात्रसभा, मंजीत यादव महानगर अध्यक्ष, मुकेश यादव जिला उपाध्यक्ष, बब्लू कनौजिया प्रदेश सचिव, छात्र नेता रवि यादव, छात्र नेता विशाल मणि यादव रिक्की, कमालू, हार्दिक आदि सहित अन्य छात्र नेताओं का स्वागत सम्मान किया गया। इसके साथ ही संकल्प लिया गया कि 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार हम सब मिलकर बनाएंगे और सीएम की कुर्सी पर पुनः अखिलेश यादव विराजमान होंगे। साथ ही गांव गांव जाकर सपा की नीतियों और नीतियों से सभी को जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया।
इस मौके पर कोरोना एक्ट का अनुपालन किया गया व दर्जनों की संख्या में नेतागण शामिल रहे।
