लखनऊ: आंनद यादव बने काकोरी प्रधान संघ अध्यक्ष

लखनऊ- ब्लाक मुख्यालय काकोरी में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक पूर्व सूचना के अधर्वपर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें नव निर्वाचित ग्रह प्रधानों को ग्राम पंचायत के संचालन में आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ तथा सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग व सम्मान न करने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधान संघ गठन को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। जिसमें प्रधान संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बड़ागाँव संतोष कुमारी यादव पत्नी देशराज सिंह यादव व संचालन प्रधान करीमाबाद अनिल कुमार कश्यप द्वारा किया गया। जिसमें ब्लाक प्रमुख नीतू यादव पत्नी लल्लू यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुँवर रामविलास रावत, एडीओ पंचायत कमलेश चन्द्र जयसवाल, प्रभारी बीडीओ-एडीओ मलिक मकसूद अख्तर सहित आदि उपस्थित रहे। जिसमे सर्वसम्मति से मुजफ्फरनगर पलिया प्रधान आंनद यादव को प्रधान संघ काकोरी का अध्यक्ष चुना गया। प्रधान मतीन अहमद, यदुनाथ गौतम, सतीश कुमार रावत, अनिल कश्यप को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रधान कंचन यादव को कोषाध्यक्ष, प्रधान ज्योति प्रकाश यादव को महामंत्री, प्रधान गरिमा सिंह संयुक्त मंत्री, जगदीश कुमार को संग़ठन मंत्री, प्रधान रमेश कुमार यादव, राजकुमारी मौर्य को मंत्री सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में 47 प्रधानों में से 41 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। इस अवसर पर केशरी राव धारा सिंह यादव, हंसराज लोधी, मनीष गुप्ता, रविराज लोधी, शिशिर यादव, उत्तम यादव, शिवहरि द्विवेदी, पुतान सिंह, अरविंद यादव, अतुल सिंह सहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a comment