दो हिस्ट्रीसिटर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

पिसावां (सीतापुर) हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल चोरी की तथा दो अवैध तमंचा जिंदा कारतूस तीन नंबर प्लेट मिली है।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह का बयान – https://youtu.be/q1RVzZsPmac

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया वाहन चेकिंग के लिये बुधवार की देर रात्र कुतुबनगर चौकी प्रभारी संत कुमार सिंह तथा हमराही पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान मिश्रिख मार्ग पर कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के बिरसापुर गांव निवासी विमलेश ऊर्फ (छोटे) पुत्र शांति स्वरूप तथा पिसावां थाना क्षेत्र निवासी सरौनी गांव सगीर पुत्र मुन्नन एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आ रहे थे पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागज दिखने के लिए बोला लेकिन कागज नही दिखा सका जिस पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली दोनो के पास से एक एक अवैध तमंचा तीन सौ पंद्रह बोर व दो जिंदा कातूस मिले पुलिस ने दोनों को थाने पर लाकर पूंछतांछ की गयी तब अपराधियों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया तथा दो और चोरी की मोटरसाइकिल घर पर रखी होने की जानकारी दी जिस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के सगीर के घर से स्पेलेडर यू पी 30 एए 3221,यूपी 32 एफ ई 5386,स्पेलेडर प्लस यूपी 34 एए 6997 मिली है
थानाध्यक्ष ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विमलेश पर मिश्रिख कोतवाली सहित आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है सगीर पर तीन मुकदमा दर्ज है दोनों अपराधियों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment