सीतापुर: मिशन रोजगार श्रृंखला के तहत जिले के 226 चयनित सहायक शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

सीतापुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन रोजगार श्रृंखला के तहत शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के 6696 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। जिसमें जनपद सीतापुर के चयनित 226 शिक्षकों में से 70 नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा लोक भवन लखनऊ में प्रदान किए जाने के पश्चात जनपद सीतापुर में शेष 156 नव चयनित शिक्षकों को कलेक्ट्रेट सभागार एवं राजकीय इंटर कालेज सीतापुर में जनप्रतिनिधियों विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव, विधायक हरगांव सुरेश राही तथा जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मनोज कुमार अहिरवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार की उपस्थिति में दिया गया ! तथा सभागार राजकीय इंटर कालेज सीतापुर में 116 शिक्षकों को विधायक महोली शशांक त्रिवेदी के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार एवं शाहीन अंसारी द्वारा तथा राजकीय इंटर कालेज में खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, यशवंत सिंह, नवीन कुमार एवं जिला समन्वयक प्रमोद गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अंकित कुमार ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कराए जाने में सहयोग प्रदान किया। राजकीय इंटर कालेज सीतापुर में कार्यक्रम का संचालन राज शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक द्वारा किया गया तथा तकनीकी सहयोग चंद्रशेखर शुक्ला एवं सन्दीप श्रीवास्तव के द्वारा प्रदान किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी माननीय विधायकगणों अधिकारियों का आभार व्यक्त किया व नव नियुक्त शिक्षको को शिक्षा विभाग में चयनित होने की शुभकामनाए दी तथा बेसिक शिक्षा में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। नव नियुक्ति शिक्षकों को विद्यालय आवंटन होने तक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर मे अपनी उपस्थिति देनी होगी।

Leave a comment