सीतापुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में वक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है ,अपने अधीनस्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि सभी लोग इस वृक्षारोपण अभियान में अपना पूर्ण सहयोग करे ,और अपने स्तर से भी वृक्षारोपण करे और पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूक रहे ,इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के सिंह ,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, डॉ कुंज बिहारी गौतम, डॉ जयराम गौतम, ज़िला प्रशासनिक अधिकारी अचल विभू त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
