सीतापुर: वन महोत्सव सप्ताह पर तंबौर कस्बे के लोहिया इंटर कालेज मे पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर लोहिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुन्ना मुजम्मिल व अन्य गणमान्य लोगों ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया।
आपको बता दें कि कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विशाल रस्तोगी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विशाल रस्तोगी ने बताया कि जीवन के लिए वृक्ष बहुमूल्य है। क्योंकि बिना वृक्ष के पृथ्वी सूनी है। प्रबंधक मुन्ना मुजम्मिल ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है, हम सबका जीवन इन्हीं पर आधारित है। वृक्ष नही होंगे तो पृथ्वी पर कुछ नही होगा। उन्होंने आम और खास से वृक्षों के रोपण करने को कहा। इस अवसर पर पौधारोपण करने के बाद रुश में MBBS की पढ़ाई कर रहें हैं डॉ मुईद खान बताया की देश में पर्यावरण के असंतुलित होने आक्सीजन का संकट पैदा होने लगा है। देश के अधिकांश जंगल खत्म होने की कगार पर है। हमें जंगलों को संरक्षित करना होगा। लोग एक पौधा जरूर लगाएं।
इस बीच लोहिया कॉलेज के इंग्लिश मीडियम हेड ऑफ डिपार्टमेंट अकलीम खान ने जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज के परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के वृक्ष लगाएं गये हैं, इस वन महोत्सव के दौरान 2 दर्ज़न से अधिक वृक्ष कॉलेज में लगाने का लक्ष्य हैं। Arise India Public School के अध्यापक मो० हनीफ़ ने बताया कि “वृक्ष जीवन की अमूल्य निधि हैं। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सकता है तथा ओजोन परत के क्षरण को नियंत्रित किया जा सकता है।”
इस पावन पर्व पर समाजवादी के कार्यकर्ता जावेद असद, हाशिम गौरी पत्रकार, रेहान खान पत्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
