आपसी भाई चारे का पर्व है होली

महमूदाबाद( सीतापुर) होली नजदीक आते ही लोगों में होली पर्व का उत्साह लोगो मे साफ देखा जा सकता है स्थानीय मौलाना आज़ाद डिग्री कॉलेज महमूदाबाद में पूर्व कार्यवाहक मुख्य मंत्री डॉ अम्मार रिज़वी ने महाविद्यालय परिवार के साथ रंगों का त्यौहार रंग खेल कर होली मनाई साथ ही इस अवसर पर श्री रिजवी ने कहा कि होली पर्व हिन्दू मुस्लिम एकता का पर्व है इस पर्व को सभी एक दूसरे को गले लगाकर होली मिलन करते है इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ0 जफर अब्बाश, राजेश सिंह, राहुल सिंह,मनोज शुक्ला, श्री कांत,डॉ0 जनार्दन गुप्ता, मो0 जकी पुनीत यादव, ब्रजेश,अंकुर,अनूप ,कल्लू आदि लोग मौजूद रहे!

वही दूसरी ओर स्थानीय विधुत उपकेंद्र महमूदाबाद में अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा, एसडीओ शुभम सिंह,जेई एस पी यादव, जेई मोहित यादव, सौरव धुरिया,राकेश यादव, रहमान, लिपिक दीपक,लवकुश, अमरदीप, राजकुमार, शीबू, अभिलाष आदि स्टाप के सभी लोगो ने एक दूसरे को रंग लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी इस अवसर पर अधिषासी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा ने कहा कि होली पर्व हम सभी को आपसी भाई चारे के साथ मनाना चाहिए होली पर्व ऐसा है कि दुश्मन भी गले मिलकर दोस्त बन जाता है!

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment