अयोध्या पुलिस की पहल, हाथ बढाओं साथ निभाओं ।

अयोध्या। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या अशोक कुमार सिंह द्वारा गोंद लिए गए गांव तिहुरा मांझा में ग्राम वासियों के साथ स्थानीय विधालय पर उन्हें कानून व्यवस्था, शिक्षा के प्रति जागरूकता, कोरोना से सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया।


इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अयोध्या आरके राय व विश्व राम राज्य महासंघ की अध्यक्ष दीपिका सिंह, महासचिव आशीष मौर्य, पत्रकार वासुदेव यादव की उपस्थिति में लोगो को जागरूक किया गया। यहां पर गरीब व जरूरतमन्द लोगो को पॉलीथिन, छाता,टार्च ,मास्क वितरित किया गया। गांव में लोगो के घर जाकर उनके छप्पर पर पॉलीथिन लगवाया गया ,ताकि बरसात में उन्हें असुविधा न हो। ग्राम वासियो को कानून का पालन करने व अनावश्यक झगड़ा न करने के सम्बंध में विस्तृत से बताया गया। प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने सभी के प्रति आभार जताए व इस पुनीत कार्य की सराहना की।
कोतवाल अशोक सिंह ने कहा कि हम सब की मदद करने में सक्षम नहीं हो सकते परन्तु हर कोई किसी ना किसी की मदद करने में पूर्णतः सक्षम है।आओ कुछ काम करे सभी खुदा के बन्दों के लिए, अपने लिए काफी जी लिए आओ थोड़ा जी लें ज़रूरतमंदों के लिए।

Leave a comment