जर्जर हो चुकी विद्युत केबल, विद्युत विभाग कर रहा बड़े हादसे का इंतजार

सीतापुर: लहरपुर नगर के गुरखेत बाजार के दुकानदारों ने उप खंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त करवाने की मांग की।

https://youtube.com/shorts/78lxLjZoMbE?feature=share

जानकारी के अनुसार नगर के गुरखेत बाजार के दुकानदारों ने उपखंड अधिकारी लहरपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गुरखेत बाजार मेन रोड कब्रिस्तान के निकट वक्फ बोर्ड की दुकानें के ऊपर से जो केबिल लाई गई है वह इतनी जर्जर हो चुकी है कि वह बार-बार टूट कर गिर जाती है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा दुकानदारों के साथ या अन्य राहगीरों के साथ हो सकता है आप को बता दे कि इससे पहले खालिद शाहिद फैशन की दुकान की छत पर पड़ी पन्नी में आग लग चुकी है जिसके बाद स्थानिय दुकानदारों के द्वारा वक़्त रहते आग पर काबू पा लिया था वरना दुकान स्वाहा भी हो सकती है थी उसके बाद दुकानों के द्वारा 04 जून को विद्युत उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर केवल बदलवाने की मांग की गई ।   जिसके बाद दिनांक 14 जून को एक बार फिर केबिल रवाइस की तरह जलने लगी जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया यदि वक्त रहते इसको संज्ञान नहीं लिया गया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है जिसको लेकर दुकानदार शहजाद, पंकज मिश्रा, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद जीशान, जमाल अहमद, माशूक, उस्मान खान, फैसल, जुनैद आदि दुकानदारों ने उसको दुरुस्त कराने की मांग की है।   वही इस प्रकरण पर जानकारी प्राप्त करने के लिए जब लहरपुर विद्युत अपर अभियंता से बात की गई तो उन्होंने सटीक जवाब ना देते हुए जब केबिल आएगी तब बदली जाएगी कहते हुए अपनी फोन काल समाप्त कर दी ।

रिपोर्ट- मो हाशिम अंसारी

Leave a comment