जलभराव की समस्या से लाेग परेशान, स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में होती है काफी दिक्कत

सीतापुर: बरसात के पानी की निकासी न होने पर नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी के बी ब्लॉक में श्रीराम पब्लिक स्कूल के सामने जलभराव से लाेग परेशान है बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण बरसात और नालियों का पानी आसपास के मकानों तक पहुंचा जाता है। बारिश से जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवास विकास बी ब्लॉक निवासी राम किशोर यादव ने बताया जलभराव के कारण आने जाने वाले लोगों का रास्ता बंद हो गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद नगर पालिका और प्रशासन के सभी दावों की पोल खुलकर सामने आ गई ‌है। बरसात में लगभग 3 फुट पानी भर कर तालाब का रूप ले लेता है जिसका कारण है नगर पालिका द्वारा जल निकासी की समुचित व्यवस्था न किया जाना, सड़कों व नालियों का निर्माण न होना ।

उन्होंने बताया स्थानीय निवासियों द्वारा इस समस्या से नगर पालिका के अधिकारियों सहित मुख्य मंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है पर अभी तक पानी की निकासी, नालियों और सड़कों का निर्माण, न ही साफ-सफ़ाई और दवाओं का छिड़काव कराया गया है न ही मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था की गई है जिससे यहां के लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ता है स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है जिसकी वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान है।

Leave a comment