प्रतापगढ़: जिले में स्थापित हुई कोरोना माता की मूर्ति, मूर्ति के ऊपर लिखा गया विश्व का एक मात्र कोरोना माता मंदिर।
गांव में 3 लोगों की मौत के बाद सहमे ग्रामीणों ने बना लिया मंदिर और दोनों समय हो रही है पूजा और आरती। कृपया दर्शन से पूर्व मास्क लगाए हांथ धोए दूर से दर्शन करें वरना.., इतना ही नहीं एक तरफ लिखा गया कृपया सेल्फी लेते समय मूर्ति को न छुएं तो दूसरी तरफ कृपया पीले रंग का ही फूल फल वस्त्र मिठाई घण्टा आदि चढ़ाएं। मंदिर पर दर्शन करने पहुच रहे है ग्रामीण और लगा रहे कोरोना माई की जय। सांगीपुर इलाके के जूही शुकुलपुर में बनाया गया है मंदिर।
