एसडीओ महोदय पत्रकारों से भी वार्ता करना उचित नहीं समझते
बेहंदर/हरदोई – विकास खंड बेंहदर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेहंदर कला में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास रखा है। लगभग एक सप्ताह से लगातार ट्रांसफार्मर से कहीं फ्यूज उड़ जाता है तो कहीं पर जर्जर लाइन होने के कारण तार टूट कर गिर जाता है। ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना जेई ओम प्रकाश से की गई। तो उन्होंने बताया की आज गाड़ी नहीं आई है । कल गाड़ी आएगी तो उतरवा दिया जाएगा । इसके बाद में जब एसडीओ संडीला से दूरभाष नंबर पर वार्तालाप के लिए संपर्क करना चाहा तो एसडीओ महोदय द्वारा वार्तालाप करना ही उचित नहीं समझा गया। जबकि बेहंदर क्षेत्र में दशको पुरानी जर्जर लाईन के सहारे विद्युत सप्लाई चल रही है। जिसके चलते कई गांव में आए दिन तार टूटते रहते हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। जिससे जनहानि की भी प्रबल संभावना बनी रहती है। जबकि विद्युत विभाग के खाऊ कमाऊ रवैया के कारण जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्युत विभाग की इस लापरवाही को लेकर बेहंदर गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं सरकार को पानी पी पीकर कोसना शुरू कर दिया है। ग्राम वासियों का कहना है, कि कई बार इसकी शिकायत भी की गई, परन्तु आज तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी ने ध्यान नही दिया। ग्रामीणों के अनुसार दशकों पहले जब बेहंदर में विद्युतीकरण हुआ था। तो उसी समय की लाईन खींची हुई है। और आज तक उसी जर्जर विद्युत लाईन के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लाईन के जर्जर होने से गर्मी के दिनों में तार टूटने का खतरा अधिक रहता है। और तो और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास रखें ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण अक्सर खराब हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
