सीतापुर: लहरपुर पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिस प्रकार सतत अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है । इसी के क्रम में दिनांक 8 जून 2021 की रात करीब 2:00 बजे एक बालक जिसका नाम ललित उम्र आठ माह पुत्र राम सिंह निवासी गांव गदापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर जो अपने घर के बरामदे में अपनी मां के पास सोया था जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठा ले जाया गया । जिसकी सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 301 / 21 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लहरपुर यादवेंद्र यादव के निर्देशन में लहरपुर कोतवाली प्रभारी राय साहब द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों का गठन करते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु सघन छानबीन व तलाश किया गया । फलस्वरूप दिनांक 9 जून 2021 की रात्रि 12:00 बजे गांव के पास मकनपुर से बाकरगंज जाने वाले मार्ग से बच्चे को सकुशल पूर्वक बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराकर बच्चे के परिवारी जन को सुपुर्द किया गया अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: मो० हाशिम अंसारी
